पश्चिम अफ्रिका में इबोला मृतकों की संख्या 4493 तक पहुँची

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 5:13 PM IST

पश्चिम अफ्रीका में जानलेवा इबोला वायरस से अबतक 4,493 लोगों की जानें जा चुकी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, 'डब्ल्यूएचओ की हालिया रपट के अनुसार सात देशों में इबोला के कुल 8,997 मामले सामने आए हैं और 4,493 मरीज जान गंवा चुके हैं।'

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को इबोला पीड़ितों की देखभाल की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। 427 चिकित्साकर्मी इबोला से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 236 की जान जा चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दुजारिक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन में इबोला की स्थिति लगातार बद से बदतर होते जाने की चेतावनी दी है।संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने भी चेतावनी दी है कि इबोला संक्रमण के कारण गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन में सुरक्षित मातृत्व पर भी संकट मंडरा रहा है।यूएनएफपीए ने कहा है कि अगले तीन महीनों में सुरक्षित प्रजनन और मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 6.45 करोड़ डॉलर धनराशि की जरूरत होगी।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source