... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सऊदी अरब में इस वर्ष हज यात्रा के दौरान बीमारी या बुढ़ापे की बीमारियों के कारण 33 भारतीयों की मौत हो गई है। मीडिया रपट में शनिवार को यह जानकारी सामने आई है। अरब न्यूज ने भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इनमें से अधिकांश मृतकों को मक्का में दफन कर दिया गया है। भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था 27 अगस्त को सऊदी अरब पहुंचा था।
महाराष्ट्र के एक हज यात्री की बुधवार को सऊदी अरब में एयर इंडिया की एक उड़ान में ही मौत हो गई। गुलाम शाबिर हुसैन (84) बीमार हुए और विमान में ही उनकी मौत हो गई। इस वर्ष 136,020 हज यात्रियों को ढोने के लिए लगभग 360 उड़ानें संचालित हुईं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।