मेड्रिड में एक नर्स इबोला से संक्रमित

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:01 PM IST

मेड्रिड में एक नर्स इबोला से संक्रमित पाई गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नर्स का उपचार मेड्रिड के बाहर एलकोरकॉन अस्पताल में चल रहा है। नर्स स्पेन के इबोला संक्रमित मिशनरी मेनुएल गार्सिया विएजो का उपचार करने वाली टीम का हिस्सा थी। विएजो की 25 सितंबर को मौत हो गई थी।इबोला संक्रमित पाए जाने के बाद नर्स को सोमवार को एल्कोरकन अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस बात की भी पुष्टि हुई है कि नर्स विएजो से दो बार मिली थी और उसकी मौत के बाद से छुट्टी पर थी।

स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री एना माटो ने बताया, 'हम यह सुनश्चित कर रहे हैं कि हम संक्रमित व्यक्ति को अच्छा उपचार दें और स्पेन की सभी नागरिकों की सुरक्षा करें।'माटो ने कहा, 'हम इस समस्या से निपटने के लिए सभी उपाय करेंगे।'उन्होंने कहा कि वह देश के सभी लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि हमारे पास इस बीमारी से निपटने के लिए बेहतर पेशेवर हैं।

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source