... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:06 PM IST
लाइबेरिया में इबोला से मरने वाले एक आदमी के दोबारा जिंदा होने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविआ के अस्पताल का है।'एबीसी न्यूज' चैनल की रविवार की रपट के अनुसार, दफनाए जाने की क्रिया को अंजाम देने वाली टीम ने इबोला संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उस शव को ब्लीच लगाना शुरू किया।
इसके बाद शव को शव बैग में रखा गया। टीम उस वक्त हक्का-बक्का रह गई, जब मुर्दा घोषित व्यक्ति ने अपनी बांह हिलानी शुरू कर दी।डर के मारे टीम का एक सदस्य चीख उठा, 'वह जिंदा है! वह मरा नहीं है!'उसके बाद उस आदमी को अस्पताल भेज दिया गया।
लाइबेरिया में जानलेवा इबोला वायरस करीब 2,000 लोगों की जान ले चुका है।
स्रोत: IANS Hindi
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।