... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:08 PM IST
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार कहा कि वह इबोला संक्रमण की रोकथाम के लिए 4,000 सैनिकों को लाइबेरिया भेज सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बे ने कहा कि रक्षा सचिव चुक हेगल ने लाइबेरिया के लिए 4,000 सैनिक भेजे जाने को अनुमति दे दी है। लेकिन यह सिर्फ संभावित संख्या है।यह संख्या राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से पहले 1,000 सैनिकों को भेजे जाने के किए गए वादे से ज्यादा है। यह मंजूरी ऐसे समय में दी गई है, जब अमेरिका में इस सप्ताह की शुरुआत में एक रोगी को इबोला होने की पुष्टि की गई। इसके बाद से स्वास्थ्य अधिकारी वहां हाई अलर्ट पर हैं। पढ़े: टेक्सास (अमेरिका) में इबोला के आंशका से बचने के लिए 80 लोगों पर रखी जा रही है नजर
पेंटागन के अनुसार, मौजूद समय में लाइबेरिया में सिर्फ 205 अमेरिकी सैनिक हैं और इसके पड़ोसी देश सेनेगर में 26 हैं। किर्बे ने कहा कि इबोला के परीक्षण के लिए दो प्रयोगशाला संचालित हैं, जिसमें अमेरिकी मेडिकल रिसर्च सेंटर के कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रयोगशाला के पास एक दिन में 100 नमूनों का परीक्षण किए जाने की क्षमता है। अधिकारी ने बताया, 'इबोला प्रभावितों के लिए दो उपचार केंद्र के निर्माण की शुरुआत आज से होगी और महीने के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।'किर्बे ने लाइबेरिया में सैनिकों की संख्या बढ़ने से इबोला की रोकथाम के अभियान में तेजी आने का अनुमान जताया। पढ़े: अमेरिका में इबोला संक्रमण का पहला समाचार
स्रोत: IANS Hindi
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।