... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : January 20, 2015 12:47 PM IST
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के दिशानिर्देशों के मुताबिक रोजाना की गई थोड़ी-सी भी कसरत फायदेमंद साबित होगा। अगर व्यक्ति रोज 20 मिनट भी टहल ले तो भी काफी होता है, चाहे इंसान मोटा हो अथवा नहीं। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मार्तण्ड पिल्लै और महासचिव एवं हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा कि निष्क्रियता ऐसे सिडेंटरी जॉब को कहते हैं जिसमें व्यक्ति कोई भी मनोरंजक शारीरिक सक्रियता वाला कार्य नहीं करता है। पढ़े: एक ग्लास रेड वाइन देगा व्यायाम का लाभ
विशेषज्ञों ने कहा, 'अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में 14 जनवरी को छपी एक रपट के मुताबिक जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते हैं, उनके लिए हर दिन थोड़ा व्यायाम करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। अंतत: हमने पाया कि सिर्फ 20 मिनट का व्यायाम भी बड़े फायदे दे सकता है। ऐसे में हमें इसे अपनी नियमित दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए।' पढ़े: वज़न घटाने के लिए व्यायाम के सही तरीके को जानें
स्वस्थ रहने के लिए आईएमए के सुझाव :
1. अगर आपको बिल्डिंग के ऊपरी माले पर जाना है तो तल मंजिले से लिफ्ट लेने के बजाय पहली मंजिल से लें।
2. अपनी कार या दूसरा वाहन अपने गंतव्य से कुछ दूरी पर पार्क करें और वहां से पैदल चलकर जाएं।
3. घर पर हों तो बात करने के लिए लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करें ताकि फोन उठाने के लिए आपको थोड़ा तो चलना पड़े।
4. टीवी का रिमोट कंट्रोल कम इस्तेमाल करें।
5. जब भी मोबाइल पर बात करें तब टहलते रहें।
6. टीवी देखते समय लेटे नहीं, बैठे रहें अथवा इस दौरान कसरत वाली साइकल का इस्तेमाल करें। यह भी आपके लिए व्यायाम का ही काम करेगा।
7. लंचियॉन मीटिंग के बजाय वॉक ऑन मीटिंग करें।
8. रोजाना अपने द्वारा चले हुए कदमों की गिनती करें और इसे 10,000 कदम तक ले जाने की कोशिश करें।
9. पार्टी में खाते समय जितना हो सके सविर्ंग टेबल से दूर रहें। ऐसे में आप खाना लेने के लिए वॉक करेंगे और कम खाएंगे।
10. अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं तो उन्हें उठकर बाहर से रिसीव करने और बाहर तक छोड़ने जाने की आदत बनाएं। इससे न सिर्फ आप उनके प्रति सम्मान दर्शाएंगे, बल्कि थोड़ा-सा टहल भी लेंगे।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।