... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 21, 2014 4:38 PM IST
सिर में लगी चोट के बाद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा मस्तिष्क की कोशिकाओं पर हमले को एक उपचार द्वारा बचाया जा सकता है। इससे मस्तिष्क को होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। चूहों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि प्रतिरक्षा पर आधारित यह उपचार मस्तिष्क में सूजन के क्षेत्र को कम करता है।
शोधकर्ताओं ने कहा है कि सीएपी (कंपटीटिव एंटागोनिस्ट पेप्टाइड) नामक यह उपचार सफल रहा है, क्योंकि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मस्तिष्क पर हमले से रोकता है। उन्होंने कहा कि यदि इसे मानवों पर प्रयोग किया जाए, तो दुर्घटना के बाद यह मस्तिष्क क्षति को रोक सकता है। दरअसल, दुर्घटना के बाद ब्लड-ब्रेन बैरियर नष्ट हो जाता है, जिसके कारण प्रतिरक्षा कोशिकाएं रक्त के माध्यम से मस्तिष्क कोशिकाओं के संपर्क में आ जाती हैं और उसे नष्ट कर डालती हैं।
शोध के दौरान पाया गया कि सीएपी उपचार पाने वाले चूहों के मस्तिष्क में सूजन बेहद कम होती है, जिसका मतलब यह है कि ब्रेन ट्राउमा के कारण मस्तिष्क की क्षति कम हुई। यह अध्ययन पत्रिका 'एक्टा न्यूरोपैथोलॉजिका कम्यूनिकेशन' में प्रकाशित हुआ है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।