लैटिन अमेरिका में इबोला फैलने पर लोगों के अमेरिका पलायन की संभावना

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 9, 2014 1:58 PM IST

अमेरिका के दक्षिणी कमान प्रमुख जनरल जॉन केली ने कहा कि यदि इबोला का प्रकोप लैटिन अमेरिकी देशों खासकर मध्य अमेरिका या हैती में होता है, तो उन देशों से अमेरिका की ओर व्यापक पैमाने पर लोगों का पलायन होगा। वाशिंगटन के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'यदि इबोला का प्रकोप पश्चिमी गोलार्ध खासकर हैती और मध्य अमेरिका में होता है, तो उन देशों में इस बीमारी से निपटने की जरा भी क्षमता नहीं है।'

केली ने कहा कि भयंकर बीमारी के कारण लोग उन देशों से अमेरिका पलायन करेंगे। इसके लिए वे उन रास्तों का इस्तेमाल करेंगे, जिसका नशे के तस्कर अर्से से करते रहे हैं। ये तस्कर लोगों को भी अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराते हैं।पश्चिम अफ्रीकी देशों के लोगों द्वारा भी कथित तौर पर उन रास्तों का इस्तेमाल अमेरिका में घुसने के लिए किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि उनका कमान अमेरिकी अफ्रीकी कमान (एफ्रीकॉम) द्वारा किए गए उपायों से रूबरू होता रहता है और अमेरिकी सशस्त्र बल पश्चिमी गोलार्ध में किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार है। पढ़े- डब्ल्यूएचओ: यूरोप इबोला से निपटने के लिए तैयार

केली ने कहा, 'हमारी नजर अफ्रीकॉम पर है और उनकी योजना ही हमारी योजना होगी।' उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने अपने चार हजार सैनिकों को इबोला प्रभावित देशों में मदद के लिए भेजने की मंजूरी दी है। 

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source