... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : December 17, 2014 11:31 AM IST
कई कारणों से लोग जिम जाने या सुबह टहलने में सक्षम नहीं होते। मगर चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि अगर आप रोजाना योग करें, तो यह हृदय संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक होगा। इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में योग बेहद सहायक है और हृदय को स्वस्थ करने में यह एक प्रभावी चिकित्सा के रूप में काम करता है। पढ़े- योग दिलाता है तनाव से राहत
नीदरलैंड तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान पाया कि हृदय रोग के जोखिम को कम करने में योग उतना ही लाभकारी है, जितना पारंपरिक शारीरिक गतिविधियां जैसे तेज टहलना। शोधकर्ताओं ने कहा, 'यह निष्कर्ष उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए पारंपरिक कसरत करना पसंद नहीं करते।'
रोटरडम स्थित इरेस्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर तथा बॉस्टन स्थित हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर तथा मुख्य लेखक मिरियम हूनिंक ने कहा, 'ये परिणाम इस बात के सूचक हैं कि योग सशक्त रूप से बेहद उपयोगी है और मेरी नजर में जोखिम को कम करने का एक बेहतर उपाय।'
यह अध्ययन पत्रिका 'यूरोपीयन जर्नल ऑफ प्रीवेंटिव कार्डियोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।