OMG! नरगिस फाख़री ने एक महीने में घटाया 4 किलो वेट, जानिये उनका सीक्रेट

नरगीस फाखरी के वज़न घटाने का हेल्दी प्रोसेस जानें!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : April 19, 2017 1:20 PM IST

हर कोई वज़न घटाने के लिए नए-नए तरीके अपनाता रहता है। खासकर अभिनेत्रियों-अभिनेता के हर स्टाइल को अपनाना की कोशिश करते है। हाल ही में, नरगिस फ़ाख़री ने भी वज़न घटा लिया है। वो भी बिल्कुल हेल्दी तरीके से।  दरअसल, फाखरी ने अपने खाने के मेन्यू से उन चीजों हटा दिया है, जिनसे उन्हें एलर्जी थी। फिल्म 'रॉकस्टार' से चर्चित हुईं अभिनेत्री का कहना है कि इससे उन्होंने अपना वजन अच्छा खासा कम कर लिया है। नरगिस ने ट्वीट किया, 'मैंने अपने खाने से कुछ चीजों को हटा दिया, जिनसे मुझे एलर्जी थी। मैंने एक महीने में चार किलोग्राम वजन घटा लिया है और अब एक दिन में 10,000 कदम चलती हूं।'

अभिनेत्री ने पोस्ट किया, 'शूटिंग के वक्त देर रात मुझे भूख लगी! प्लेट में रखी फ्रेंच फ्राइज मुझे बुला रही थी। लेकिन मैंने अपने मन को समझाया, नहीं! मैं तुम्हें ये नहीं दूंगी।' पढ़े- क्या 115 किलो वज़न वाले रोहण ने अपना वज़न घटाया?

उन्होंने 'सरल स्वस्थ भोजन' के बारे में भी पोस्ट किया, 'क्यों आप अपनी सब्जियों में मक्खन डालते हैं? साधारण, स्वस्थ रखने वाला भोजन खाना क्यों मुश्किल होता है? कुछ नहीं, सब्जियों को उबाल लेना ही बहुत है।' पढ़े- सौंफ की चाय वज़न और एसिडिटी को करती है कंट्रोल में

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।