Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मूल स्रोत: IANS Hindi
अक्सर जब वज़न घटाने की बात आती है तो बहुत तरह के खाने की चीजों से लोग बिना जाने परहेज करने लगते हैं। परिणाम ये होता है कि शरीर को इन चीजों के फायदें नहीं मिल पाते हैं। उसी तरह लोग ये सोचते हैं कि जब आप वज़न घटाने का प्रोग्राम बना रहे होते हैं तब पौष्टिकारक चीजों से परहेज करते रहे। लेकिन हाल के एक रिसर्च ये पता चला है कि अंगूर खाने से बढ़ते वज़न के खतरे को कम किया जा सकता है।
मोटापे के डर से अब आपको अपने पसंदीदा भोजन से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है। संतृप्त वसा वाले आहार में अंगूर शामिल कर मोटापा के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही इसके सेवन से पेट के बैक्टीरिया को भी बेहतर बनाया जा सकता है। शोधार्थियों के अनुसार, यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह का जोखिम पैदा करने वाले उच्च वसा आहार के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने में भी मददगार है। पढ़े- बिना डाइटिंग के सिर्फ पानी पीकर वज़न घटाने का नायाब तरीका!
शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट की अद्वितीय और विविध रचना पॉलीफिनॉल अंगूर में मौजूद होता है। यह शरीर में वसा का प्रतिशत, आंत और त्वचा के अंदर स्थित वसा तथा लीवर में सूजन कम कर ग्लूकोज सहनशीलता को बेहतर करता है। इन निष्कर्षो तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने दो अध्ययन किए थे। पढ़े- रोज़ एक बाउल उबली सब्ज़ियां खायें और जल्दी वज़न घटायें!
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना से इस अध्ययन के मुख्य शोधार्थी मिशेल मैकंटोश ने बताया, 'ये दो अध्ययन बताते हैं कि अंगूर और अंगूर में मौजूद पॉलीफिनॉल्स उच्च वसा का उपभोग करने पर प्रतिकूल प्रभावों की एक संख्या को नियंत्रित कर आंतों तथा समूचे स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।'
यह शोध 'न्यूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत: Shutterstock