हॉलीवुड अभिनेत्री मार्सिया स्ट्रासमैन का निधन

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 5:13 PM IST

हॉलीवुड फिल्म 'वेलकम बैक, कोट्टर' और 'हनी, आई श्रंक द किड्स' के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मर्सिया स्ट्रासमैन का निधन हो गया है। वह 66 साल की थीं। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, स्ट्रासमैन स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। शुक्रवार को उनका घर पर निधन हो गया। खबर की पुष्टि उनकी बहन जूली स्ट्रासमैन और दोस्त निर्देशक बॉब वीडे ने की।

जूली ने कहा, 'वह (मर्सिया) मेरी आदर्श थीं। वह बेहद मजाकिया और तेज तर्रार महिला थीं। वह हमेशा मुझे हंसाती थीं। वह हर बात में आगे थीं। सिर्फ अभिनय, नृत्य और गायन में ही उन्हें महारत हासिल नहीं थी बल्कि वह सिलाई बुनाई भी जानती थीं। वह बेहद खूबसूरत थीं और कमाल की महिला थीं। उन्हें हमारा परिवार और उनके दोस्त बेहद चाहते थे।' स्ट्रासमैन ने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है, जिनमें 'द लव बोट', 'द रॉकफोर्ड फाइल्स', 'ट्रीमोर्स', 'थर्ड वाच' और 'मागनम, पी. आई.' शामिल हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source