... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 29, 2014 12:58 PM IST
मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री हेलन मिरेन (69) लॉरियल पेरिस की प्रवक्ता नियुक्त की गई हैं। इसके साथ ही वह 50 साल से अधिक की उन महिलाओं में शुमार हो गई हैं, जो सौंदर्य उत्पादों के विज्ञापन कर रही हैं। एनएआरएस कॉस्मेटिक्स ने यह चलन फरवरी में 68 वर्षीया अभिनेत्री शेर्लोट रैंपलिंग को अपने मेकअप उत्पाद 'ऑडेशस' की एंबेसडकर बनाकर शुरू किया था। यही नहीं उसने हाल में घोषणा की कि अभिनेत्री तिल्दा स्विंटन (53) उनके वसंत के विज्ञापन में होंगी।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, अब मिरेन लॉरियल पेरिस की क्रीम 'ऐज परफेक्ट' के विज्ञापन में नजर आएंगी। मिरेन ने कहा, 'मैं आकर्षक नहीं हूं और न कभी थी, लेकिन मैं हमेशा ठीक-ठाक दिखती थी और मैं उसी तरह दिखने की इच्छुक हूं।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।