हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेटी के जन्म का बेसब्री से इंतजार

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 9, 2014 11:35 AM IST

अपनी पत्नी सुजेन के साथ दूसरी बार पिता बनने जा रहे हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर बेटी के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रॉबर्ट को यकीन है कि उनकी बेटी के जन्म का अनुभव बहुत अच्छा होगा। वेबसाइट 'एसहॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक, रॉबर्ट ने कहा, 'मुझे यह सोचकर हैरानी व रोमांच होता है कि छोटी डाउनी कैसी होगी।'

रॉबर्ट और सुसान नवंबर में दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों का एक दो वर्षीय बेटा एक्सटन है।रॉबर्ट को पिता बनना आसान लगता था, लेकिन एक्सटोन की शरारतों ने उन्हें परेशान कर रखा है और अब उन्हें यह आसान नहीं लगता।उन्होंने बताया, 'हां, वह दराजों को खोलना और चाकू पकड़ना चाहता है। वैसे तो यह परेशान नहीं है, लेकिन उस पर ध्यान रखना पड़ता है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source