... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 29, 2014 11:56 AM IST
वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने मंगलवार को कहा कि उसने राजस्थान में 10 हजार शौचालय बनाए हैं। कंपनी ने कहा कि ये शौचालय उसने मर्यादा अभियान के तहत बनाए हैं और अभियान के तहत ऐसे 30 हजार शौचालय बनाए जाने हैं तथा करीब 80 गांवों को खुले में शौचालय की प्रथा से मुक्त कर दिया जाएगा। कंपनी के कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख पवन कौशिक ने कहा, 'हमने उदयपुर, चित्तौरगढ़ और भिलवाड़ा जिले में 10 हजार शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया है।' उन्होंने कहा कि राज्य की 60 फीसदी जनता खुले में शौचालय करती है।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने राज्य सरकार के साथ 30 हजार शौचालय बनाने और अगले पांच साल में 80 गांवों को खुले में शौचालय की प्रथा से मुक्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मर्यादा अभियान हाल ही में वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि सामाजिक भलाई के लिए वह अपने परिवार की 75 फीसदी हिस्सेदारी दान कर देंगे।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।