• हिंदी

नारियल के तेल से खाना पकायें और हाई ब्लडप्रेशर को कम करें

नारियल के तेल से खाना पकायें और हाई ब्लडप्रेशर को कम करें

Written by Agencies |Updated : July 24, 2015 11:46 AM IST

नारियल तेल का दैनिक आहार में इस्तेमाल रक्तचाप का स्तर सामान्य करने में सहायक हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बैरोरिफ्लेक्स संवेदनशीलता में कमी रक्तचाप को कम करने में सहायक है।

ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ परैबा के शोधकर्ता व्लादिर डे एंड्राडे ब्रागा ने कहा, 'नारियल के तेल का आहार में इस्तेमाल उच्च तनाव के उपचार में भी सहायक है।' यह शोध चूहों पर किया गया और पाया गया कि नारियल तेल के सेवन से चूहों का वजन कम हो गया। ब्रागा ने कहा, 'हमारा अगला कदम यह पता करना होगा कि क्या मनुष्यों में भी यह विधि कारगर साबित होगी।' पढ़े- आयुर्वेदिक तरीके से उच्च रक्तचाप का उपचार कैसे करें

उन्होंने कहा, 'यह खोज वर्तमान समय में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि नारियल के तेल का सेवन खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है और स्वस्थ जीवनशैली के इच्छुक लोग भी नारियल के तेल को अपने आहार में शामिल करते हैं।'

Also Read

More News

यह अध्ययन जर्नल अप्लाइड फिजियोलॉजी, न्यूट्रीशन एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित हुई है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।