... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:07 PM IST
जम्मू एवं कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू क्षेत्र में महामारी फैलने की बात को अफवाह कहकर खारिज किया और कहा कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बलजीत सिंह पठानिया ने कहा, 'जम्मू में हाल की बाढ़ के बाद डायरिया जैसी स्थिति नहीं है।'
उन्होंने कहा कि विभाग सतर्क है और रोजाना स्थिति पर निगाह रखे हुए है।प्रभावित गांवों में मोबाइल स्वास्थ्य टीमें लगातार दौरा कर रही हैं और बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा कर रही है। सभी घरों को क्लोरीन की टिकिया बांटी जा रही है।उन्होंने कहा, 'स्वास्थ्य विभाग कम से कम दो माह तक सतर्कता बरतेगा और लोगों से निरोधात्मक उपाय अमल में लाने का अनुरोध है।' पढ़े: माता अमृतानंदमयी ट्रस्ट ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 करोड़ रूपये देने की घोषणा की
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।