Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
स्रोत - IANS Hindi.
हम सभी अपने बचपन से ही हरी सब्ज़ियों से होने वाले फायदों के बारे में सुनते आए हैं। हरी सब्ज़ियों से मिलने वाले विटामिन, कैल्शियम और अन्य खनिज तत्व हमें स्वस्थ रखने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। आपके दिमाग को अच्छी तरीके से मदद करने से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम कम करने तक, हरी सब्ज़ियों के ढेर सारे फायदे हमारे शरीर को होते हैं। लेकिन एक और ख़ास फायदा है, और वो है हमारी आंखों के लिए। आंखों की एक आम बीमारी मोतियाबिंद से बचाने के लिए हरी सब्ज़ियां बेहतरीन काम करती हैं। हाल ही में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है किहरी सब्जियां प्रचुर मात्रा में लेने से प्राथमिक ओपन-एंगल ग्लूकोमा (पीओएजी) यानी मोतियाबिंद का खतरा 20 से 30 प्रतिशत कम हो जाता है। शोध के मुताबिक, बोस्टन के ब्रिघम एंड वूमेन्स हॉस्पिटल एंड हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के जे एच. कांग और उनके सहकर्मियों ने मुख्यरूप से हरे पत्ते वाली सब्जियों से निकाली गई नाइट्रेट की खुराक और पीओएजी के बीच संबंधों का मूल्यांकन किया।
उन्होंने 35 वर्षो से अधिक अवधि के दौरान 41,094 पुरुषों और 63,893 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन पर नजर डाली।इसमें पीओएजी के 1,483 मामलों की पहचान की गई।शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक नाइट्रेट की खुराक और हरी पत्तेदार सब्जियां भोजन में लेने से पीओएजी का खतरा 20-30 प्रतिशत कम हो जाता है।पीओएजी ऑप्टिक नर्व के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण होती है और यह धीरे-धीरे बढ़ती है तथा लंबी अवधि में सामने आती है।
यह शोध जामा आप्थैल्मोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत - Shutterstock