... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 31, 2014 4:29 PM IST
टेलीविजन रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' में इस बार प्रतिभागी सिर्फ शाकाहारी व्यंजन बनाते नजर आएंगे। स्टार प्लस चैनल से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि शो में प्रतिभागी पाक-कला में अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे, लेकिन इस बार बनाए जाने वाले भारतीय पकवान सिर्फ शाकाहारी होंगे।
सूत्र ने कहा, 'भारत के पास शाकाहारी खाने की एक समृद्ध विरासत है, जो अब तक लोकप्रिय नहीं हुई है। 'मास्टरशेफ इंडिया' का चौथा संस्करण शाकाहार का कीर्तिगान करेगा, जो पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रहा है।' कहा गया, 'यह मौजूदा संस्करण शाकाहारी पाक-कला में रुचि रखने वाले उन प्रतिभागियों को एक मौका देगा, जो मांसाहारी खाना न बना पाने की वजह से पिछले तीन संस्करणों में भाग नहीं ले पाए।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।