... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 5:25 PM IST
'बोलिवेरियन अलाइंस फॉर पीपल ऑफ आवर अमेरिकाज (एएलबीए ) के सदस्य देशों के नेता क्षेत्र में इबोला महामारी को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह हवाना में बैठक करेंगे। मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 'एक्सट्राऑर्डिनरी एएलबीए सम्मेलन' में सदस्य देशों एवं सरकारों के प्रमुख, उच्च स्तरीय प्रतिनिधि एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां वे इबोला महामारी को लैटिन अमेरिका और कैरिबयन क्षेत्र में फैलने से बचाने के लिए क्षेत्रीय सहयोग का समन्वय करेंगे।
वर्ष 2004 में स्थापित एएलबीए में वेनेजुएला, क्यूबा, निकारागुआ, डोमिनिका, एंटीगुआ, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, ग्रेनेडाइंस, इक्वाडोर और बोलीविया शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, बुधवार तक पश्चिम अफ्रीका में 9,000 लोग इबोला संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4,484 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।