... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : September 15, 2014 9:43 PM IST
कहते हैं कि चेहरा मन का छवि होता है क्योंकि आपका मन जैसा होगा उसका पूरा प्रभाव आपके चेहरे पर पड़ेगा। बाहरी तौर पर साज-सज्जा के द्वारा इसको ढक तो सकते हैं, मगर प्राकृतिक सौन्दर्य नज़र नहीं आएगा, इसलिए मन को तनावमुक्त करके खुश रखना सबसे ज़रूरी होता है।
अच्छा दिखने के लिए बाहरी साज-सज्जा बहुत जरूरी है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छा दिखने के लिए मन का अच्छा होना भी उतना ही जरूरी है। बालीवुड में सौंदर्य एवं मेकअप विशेषज्ञ पूजा तलूजा कहती हैं कि यह चलन से बाहर हो चुका है, लेकिन अच्छा दिखने के लिए अच्छा महसूस करना सबसे जरूरी है। पढ़े:प्राकृतिक तरीके से तनाव से कैसे लड़ें
तलूजा ने आईएएनएस से कहा, "अगर आपका दिमाग स्पष्ट है और उसमें किसी तरह का तनाव नहीं है, तो यह बाहर से दिखाई देगा। तनाव को कम करने और रक्त संचार को प्रवाहमान बनाए रखने में योग और नियमित व्यायाम से काफी मदद मिलती है, और इससे त्वचा में भी निखार आता है।" पढ़े- दमकती त्वचा पाने के लिए ७ योगासन
उन्होंने यह भी कहा कि बाजारू खाने-पीने की चीजों से बचना चाहिए और स्वस्थ भोजन लेने की आदत डालनी चाहिए। इसका भी असर आपके बाहरी स्वरूप पर पड़ता है।
तलूजा ने पानी पीने पर भी काफी जोर दिया। हालांकि इसके साथ-साथ तलूजा ने त्वचा की देखभाल करने पर भी जोर दिया।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।