... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:36 AM IST
पश्चिम अफ्रीका में इबोला के प्रभाव ने जहां दुनियाभर को आतंकित कर दिया है, वहीं भारतीय फार्मा उद्योग ने पहली बार देश से बाहर पश्चिम अफ्रीका में प्रदर्शनी लगाने का फैसला किया है। फार्मास्यूटिकल एक्सपोर्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि फार्मेक्सि पहली बार भारत से बाहर पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के लागोस पैलेस होटल में इस साल 24-26 नवंबर को प्रदर्शनी करेगा, जिसका नाम आईफेक्स अफ्रीका 2014 रखा गया है।
प्रदर्शनी के लिए नाइजीरिया का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि पिछले कुछ साल से नाइजीरिया के साथ भारतीय फार्मा व्यापार काफी बढ़ा है। इस साल भारतीय फार्मा निर्यात के लिए नाइजीरिया सबसे बड़ा गंतव्य बन गया है। नाइजीरिया को भारतीय फार्मा निर्यात सालाना 12.72 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।भारत से नाइजीरिया को होने वाला निर्यात इस वर्ष सितंबर की समाप्ति तक बढ़कर 38.43 करोड़ डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 34.092 करोड़ डॉलर का था।दवाओं का निर्यात इस साल सितंबर तक 4.317 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया, जो गत वर्ष 4.998 करोड़ डॉलर था।
बयान के मुताबिक, 'नाइजीरिया में उपस्थिति बनाने से सदस्यों को यह लाभ मिलेगा कि वे अन्य अफ्रीकी देशों में भी पहुंच सकते हैं। सदस्यों को पता है कि फार्मेक्सिल नाइजीरिया में एक गोदाम खोलना चाहता है।'फार्मेक्सिल ने कहा कि मुंबई में इसकी गत दो प्रदर्शनियां काफी सफल रही थीं। यह ब्रांड इंडिया फार्मा को एक जिम्मेवार स्वास्थ्य सेवा के रूप में स्थापित करने में सफल रही है।बयान में कहा गया है कि प्रदर्शनी में सिर्फ भारतीय कंपनियों की होगी।
बयान के मुताबिक, नियामकीय अधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ नेटवर्क स्थापित करने के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें नाइजीरिया तथा अन्य अफ्रीकी देशों के नियामकीय अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। भारतीय फार्मा उद्योग पर तीन घंटे के एक सेमिनार का भी आयोजन होगा।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।