पाकिस्तान में डेंगू से एक युवक की मौत

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 2:59 PM IST

पाकिस्तान में डेंगू से 24 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। यह इस साल डेंगू से होने वाली पहली मौत है। समाचारपत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार, मृतक का नाम ओवैश है। उसे सात अक्टूबर को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया। हालांकि उसकी मौत की खबर गुरुवार को सामने आई।

पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने मामले पर संज्ञान लिया है। पूरे पंजाब में पिछले दो दिनों में 26 और लोगों में डेंगू जांच के नतीजे पॉजीटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि डेंगू के अधिकांश मामले रावलपिंडी और चकवाल से हैं। पंजाब में डेंगू के मामलों की कुल संख्या 332 पहुंच गई है। पढ़े: ओडिशा में डेंगू आक्रांतों की संख्या बढ़ी

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source