अतिरिक्त मात्रा में विटामिन ई का सेवन बचाता है निमोनिया से

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 18, 2014 4:28 PM IST

थोड़ी मात्रा में अतिरिक्त विटामिन ई का सेवन कमजोर हो रही प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करता है और जीवाणुओं से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। ये जीवाणु आमतौर पर निमोनिया के कारण होते हैं। सूरजमुखी के बीज, टमाटर और आम सहित कई खाद्य पदार्थ विटामिन ई के अच्छे स्रोत हैं। अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सह लेखक सिमिन निकबिन मेदानी ने कहा, 'शोध के दौरान यह बात सामने आई है कि उम्र बढ़ने के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली में हो रहे ह्रास की पूर्ति विटामिन ई कर सकता है।'

65 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों को निमोनिया होने का जोखिम अधिक होता है।

चूहों पर किए गए अध्ययन के दौरान निमोनिया से संक्रमित चूहों को विटामिन ई की अतिरिक्त खुराक दी गई। पाया गया कि जिन्हें अतिरिक्त मात्रा में विटामिन ई दी गई थी, उनके फेफड़े में जीवाणुओं की संख्या में भारी कमी देखी गई।

ऐसा विटामिन ई के कारण संभव हो पाया। ये चूहे युवा चूहों की तरह ही संक्रमण से लड़ने में सक्षम दिखे।

मेदानी ने कहा, 'उम्रदराज लोगों में होने वाले निमोनिया से विटामिन ई उनकी सुरक्षा कर सकता है, लेकिन इसपर शोध की जरूरत है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source