... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : September 17, 2014 1:56 PM IST
उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में पिछले 48 घंटे में 17 और बच्चों की इंसेफेलाइटिस से मौत हो गई। इस अवधि में मेडिकल कालेज में 53 नए रोगियों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यहां इस समय 223 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस बीमारी से जनवरी से लेकर अब तक 338 बच्चों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि पिछले 48 घंटे में गोरखपुर मेडिकल कालेज में जिन मरीजों की इंसेफेलाइटिस से मौत हुई है, उनमें कुशीनगर के छह, सिद्धार्थनगर के चार, गोरखपुर तथा बिहार के दो-दो और देवरिया, बलरामपुर तथा महराजगंज जिले का एक-एक बच्चा है।
अधिकारिक सूत्र ने कहा कि पिछली एक जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 1183 रोगियों को यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।