डब्ल्यूएचओ: इबोला संक्रमण मामलों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार की

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 3:27 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी ताजा रपट में शनिवार को कहा कि घातक इबोला विषाणु संक्रमण के मामलों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे अबतक 4,922 लोगों की मौत हो चुकी है। बीबीसी की रपट के मुताबिक, इबोला से सर्वाधिक प्रभावित तीन देशों -सिएरा लियोन, लाइबेरिया तथा गिनी- से बाहर इबोला के मात्र तीन मामले सामने आए हैं।

10 मौतों को छोड़कर बाकी साभी मौतें उपरोक्त तीनों देशों में ही हुई हैं। माली में एक दो वर्षीय बच्ची की मौत इबोला से हो गई है। मरीजों की निगरानी के दौरान 40 से अधिक लोग इबोला विषाणु से संक्रमित हुए हैं। ताजा रपट में यह बात भी कही गई है कि लाइबेरिया इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित है, जहां 4,665 मामले सामने आए हैं। सिएरा लियोन में इबोला के 3,896 जबकि गिनी में 1,553 मामले सामने आए हैं। वहीं नाइजीरिया में इबोला से आठ मौतें हुई हैं, जबकि अमेरिका में एक।

अमेरिका में न्यूयॉर्क तथा न्यूजर्सी के गवर्नरों ने पश्चिम अफ्रीका में इबोला के संपर्क में आए तमाम चिकित्सकों तथा यात्रियों की 21 दिनों की आवश्यक निगरानी का आदेश दिया है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source