एक ब्रिटिश नागरिक का इबोला संदिग्ध मृत्यु

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 10, 2014 11:58 AM IST

रिपब्लिक ऑफ मैसिडोनिया में इबोला के लक्षणों वाले एक ब्रिटिश नागरिक की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत इबोला के संक्रमण के कारण हुई, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मैसिडोनिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के संक्रामक रोग आयोग से जुड़े डॉक्टर जोवानका कोस्तोवाक्स ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ब्रिटिश नागरिक को इबोला वायरस का संक्रमण था या नहीं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 1956 में पैदा हुए उस व्यक्ति को हालांकि तेज बुखार था, उसे उल्टियां आ रही थीं, आंतरिक रक्तस्राव भी हो रहा था और उसका स्वास्थ्य भी लगातार गिर रहा था, जो इबोला वायरस के लक्षण हैं।कोस्तोवाक्स ने कहा कि उस व्यक्ति के शरीर से नमूने जांच के लिए जर्मनी भेजे गए हैं, ताकि उसकी मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।ब्रिटिश नागरिक दो अक्टूबर को स्कॉप्जे पहुंचा था, जहां गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां कुछ देर भर्ती रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। जिस 'सुपर 8' होटल में वह ठहरा हुआ था, उसे बंद कर दिया गया है और उसके साथ यात्रा करने वाले एक अन्य ब्रिटिश नागरिक को अलग रखा गया है। पढ़े:- बराक ओबामा: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इबोला से लड़ने के प्रयास में तेजी लाने का किया आग्रह

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source