... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:48 AM IST
पश्चिमी अफ्रीका में इबोला वायरस से संक्रमित हुआ एक अमेरिकी नागरिक स्वदेश लौट आया है, और उसे अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संक्रमित अमेरिकी पेशे से चिकित्सक है और वह सिएरा लियोन में इबोला के मरीजों का इलाज कर रहा था। उसे रविवार शाम एनआईएच केंद्र में लाया गया।
एक अधिकारी ने बताया, "मरीज को एनआईएच चिकित्सा केंद्र के विशेष अध्ययन इकाई में भर्ती किया गया है। यह इकाई विशेष रूप से संक्रामक बीमारियों के लिए उच्चस्तरीय क्षमता के साथ तैयार की गई है, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ मरीज के इलाज और देखभाल के लिए मौजूद हैं।"
संस्थान ने हालांकि मरीज की पहचान उजागर नहीं की है। इससे पहले भी पश्चिम अफ्रीका में चार अमेरिकी चिकित्साकर्मियों के इबोला संक्रमित होने के बाद उन्हें विमान से स्वदेश वापस लाया जा चुका है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को बताया कि इबोला वायरस से पश्चिम अफ्रीका में अब तक 3,000 लोगों की जान जा चुकी है और 6,500 लोग बीमारी की चपेट में हैं। पढ़े: इबोला वायरस से संक्रमित अमेरिकी चिकित्सक रिकी सेक्रा को चिकित्सा केंद्र से मिली छुट्टी
स्रोत: IANS Hindi
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।