लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर होगी इबोला जाँच

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 15, 2014 12:40 PM IST

महामारी इबालो प्रभावित देशों से इंग्लैड आ रहे लोगों की जांच शुरू करने के लिए लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर तैयारी पूरी हो गई है। ब्रिटेन यूरोपीय संघ का पहला देश है जहां ऐसी व्यवस्था की गई है। बीबीसी के मुताबिक अभी टर्मिनल-1 पर ही जांच की व्यवस्था है, लेकिन सप्ताह के अंत तक इसे बाकी टर्मिनलों पर भी शुरू कर दिया जाएगा। आंकड़े के अनुसार, सितंबर में इबोला ग्रसित पश्चिमी देशों से करीब 1,000 लोग ब्रिटेन आए हैं।

लाइबेरिया, सिएरा लियोन और गिनी जैसे अत्यधिक प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की जांच बोर्डर फोर्स अधिकारी करेंगे। इसके बाद नर्से और इंग्लैंड के जनस्वास्थ्य अधिकारी भी जांच करेंगे। अगर यात्री इबोला से ग्रसित पाया जाता है तो उसे लंदन के रॉयल फ्री अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। इसी अस्पताल में ब्रिटेन की नर्स विलियम पूली को भी रखा गया जो दक्षिण अफ्रीका में इबोला से ग्रसित हो गई थीं। इसके अलावा न्यूकास्ल, लिवरपूल और शेफील्ड के अस्पताल भी तैयार रखे गए हैं।

गौरतलब है कि इबोला बीमारी से लाइबेरिया, सिएरा लियोन और गिनी में अब तक 4,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़े:  गोवा विदेशी पर्यटकों की इबोला संबंधी जाँच ज़रूरी

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source