... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 14, 2014 12:44 PM IST
गोवा में विपक्षी पार्टी के नेता प्रताप सिंह राणे ने मंगलवार को कहा कि जानलेवा इबोला वायरस पर नकेल कसने के लिए गोवा को विदेशी पर्यटकों के प्रवेश से पहले स्वास्थ्य संबंधी जांच करानी चाहिए। राणे राजधानी पणजी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'इबोला संक्रमण से लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं। हमें सतर्क रहना चाहिए। सिर्फ पर्यटन के नाम पर किसी (पर्यटक) को भी गोवा में न आने दें।'
राणे ने कहा कि इबोला अफ्रीका से अमेरिका और यूरोप आ गया है। उन्होंने कहा, ' गोवा में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर वे अपने साथ ऐसी बीमारियां लाएंगे, तो इससे हमारी भावी पीढ़ियों पर असर पड़ेगा।' गोवा भारत का अग्रणी तटीय पर्यटन स्थल है। यहां हर साल 30 लाख पर्यटक आते हैं, जिनमें से 5 लाख विदेशी पर्यटक होते हैं। पढ़े: इबोला वायरस का नामकरण
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।