इबोला: अमेरिका ने बनाई नई योजनाएं

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 9, 2014 4:56 PM IST

अमेरिकी सैनिकों ने पश्चिम अफ्रीका में फैली इबोला महामारी से निपटने के अपने प्रयास के क्रम में चार अतिरिक्त सचल परीक्षण प्रयोगशालाएं (मोबाइल परीक्षण लैब) बनाने की योजना बनाई है। यह जानकारी अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सैनिक पहले से ही तीन सचल परीक्षण प्रयोगशाला चला रहे हैं।

सेना के जनरल डेविड रॉड्रिग्ज ने बताया कि सैनिक सात मोबाइल परीक्षण प्रयोगशालाएं चलाएंगे, जहां वे संक्रमित रोगियों के खून की जांच कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ये प्रयोगशालाएं स्थानीय क्लीनिक से हर दिन 100 नमूने प्राप्त करेंगी और कुछ घंटों में ही परीक्षण रिपोर्ट देने में सक्षम होंगी। अमेरिका के अफ्रीकी कमान का नेतृत्व करने वाले रॉड्रिग्ज ने बताया कि रोगियों के उपचार में मदद करने वाले सदस्यों की रोग से पर्याप्त सुरक्षा की जाएगी।

उन्होने कहा, 'मुझे यकीन है कि हम इस रोग से अपने कार्यकर्ताओं, उनके परिवारों और अमेरिकी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।' इबोला संकट से निपटने के लिए अमेरिकी सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों में छह महीनों में 75 करोड़ डॉलर की लागत आएगी। इबोला वायरस को फैलने से रोकने के लिए अमेरिकी सेना के 350 कर्मचारी पश्चिम अफ्रीका में तैनात हैं। पढ़े:- बराकओबामा: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इबोला से लड़ने के प्रयास में तेजी लाने का किया आग्रह

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source