... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 16, 2014 1:26 PM IST
इबोला संक्रमित स्पेन की नर्स टेरेसा रोमेरो की हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। बुधवार को उसकी स्थिति में काफी सुधार दिखा। रोमेरो अफ्रीका के बाहर इबोला के प्रभाव में आईं पहली मरीज हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 44 वर्षीय रोमेरो की स्थिति में बीते 15 दिनों में लगातार सुधार देखा गया है और अब उनका शरीर एंटीबॉडी का निर्माण करने में सक्षम हो रहा है। अब उनका शरीर बीमारी से लड़ने में सक्षम है और उनके रक्त में वायरस की मात्रा अब काफी कम हो चुकी है।
रोमेरो को बीते छह अक्टूबर को गंभीर स्थिति में कार्लोस थर्ड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद मंगलवार को पहली बार उन्होंने खुद ही पेय पदार्थ पिया। उन्होंने बुधवार को अपने पति जेवियर लिमोन से फोन पर 10 मिनट बात भी की। रोमेरो के पति लिमोन को भी इबोला संक्रमण की आशंका के कारण कार्लोस थर्ड में निगरानी में रखा गया है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।