इबोला संक्रमित नर्स नीना फाम की हालत में सुधार

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 14, 2014 11:56 AM IST

अमेरिका के डलास की रहने वाली इबोला संक्रमित नर्स नीना फाम की हालत अब स्थिर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) एंड प्रीवेंशन के प्रमुख थॉमस फ्रीडेन ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इबोला संक्रमित थॉमस एरिक डंकन की देखभाल कर रहे चिकित्साकर्मियों में भी संक्रमण हो सकता है। इबोला संक्रमित लाइबेरियाई मरीज डंकन की पिछले बुधवार को मौत हो गई।

फ्रीडेन ने संवाददाताओं से कहा, 'हमें इबोला संक्रमण की रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे तरीकों और उपायों पर फिर से गौर करना होगा। एक भी संक्रमण स्वीकार्य नहीं है। इबोला के मरीज की देखभाल बेहद मुश्किल है। हम इसे सुरक्षित और आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं। फाम (26) डलास के टेक्सास हेल्थ प्रेसबिटेरियन हॉस्पीटल में भर्ती डंकन की देखभाल करने वाली नर्सो में शामिल थीं। फाम के रविवार को इबोला संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसने यह स्वीकार किया था कि मरीज की देखभाल के दौरान उसकी गलती और लापरवाही की वजह से वह इबोला से संक्रमित हुई थी। उसने इसके लिए जिम्मेदारी लेते हुए अफसोस जाहिर किया था। पढ़े:  इबोला वायरस का नामकरण

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source