... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
लाइबेरिया में इबोला विषाणु से संक्रमित हुए एक अमेरिकी फोटोग्राफर को अब विषाणु मुक्त घोषित किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने रक्त के नमूनों की जांच से खुलासा किया है कि 33 वर्षीय अशोका मोकपो के शरीर में अब जानलेवा इबोला का विषाणु मौजूद नहीं है। मुकपो ने एक बयान में कहा, 'इबोला जैसी गंभीर बीमारी से उबरने पर बेहद सुखद महसूस कर रहा हूं। मेरी तरह सभी लोग सौभाग्यशाली नहीं होते।' मुकपो को छह अक्टूबर को लाइबेरिया से नेबरास्का चिकित्सा केंद्र इलाज के लिए लाया गया था। वे इबोला के दूसरे मरीज हैं, जिनका अस्पताल में सफल इलाज हुआ है, और पूरी तरह स्वस्थ होने वाले अमेरिका के चौथे व्यक्ति।
सभी पांचों मरीज पश्चिम अफ्रीका में इबोला विषाणु से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए वापस अमेरिका लाया गया था। थॉमस एरिक डंकन पहले व्यक्ति थे, जिन्हें अमेरिका में जांच में इबोला से संक्रमित पाया गया था, बाद में उनकी मौत हो गई थी। डंकन की देखभाल करते समय विषाणु के संपर्क में आई दो नर्सो का इलाज चल रहा है। अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने मंगलवार को कहा कि संक्रमित दो नर्सो में से एक नीना फाम की हालत में सुधार आया है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।