... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : January 28, 2015 3:09 PM IST
यदि आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में दलिया खाना शुरू करें। एक शोध में पता चला है कि सुबह के नाश्ते में दलिया खाने से दिन भर भूख कम लगती है, जिससे बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है।
अमेरिका में शोधकर्ताओं के एक दल ने पाया कि नाश्ते में दलिया खाने से लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है, भूख कम लगती है और अगले भोजन तक आप कम मात्रा में कैलोरी का उपभोग करते हैं। शोध के नतीजे में पाया गया कि सुबह के नाश्ते में शर्करा युक्त कॉर्नफ्लेक्स और दलिया की समान कैलोरी वाला नाश्ता करने के बावजूद दलिया के नाश्ते से तृप्ति का अहसास अपेक्षाकृत ज्यादा देर तक रहता है।
अमेरिका के माउंट सिनाई सेंट ल्यूक्स हॉस्पीटल के एलेन गेलीब्टर ने कहा, 'कॉर्नफ्लेक्स खाने के तीन घंटे के बाद फिर से भूख का उसी शिद्दत से अहसास होता है, जितना सिर्फ पानी पीकर रहने से होता है।' क्वे कर ओट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक मैरिएन ओशी ने कहा, 'हमने पाया कि नाश्ते में दलिया खाने के बाद दिन में ज्यादा देर तक बिना कुछ खाए रहा जा सकता है।' पढ़े- नाश्ते में स्वादिष्ट ओट्स खायें और वज़न घटायें
यह शोध एन्नाल्स ऑफ न्यूट्रीशन एंट मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित हुआ है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।