सुबह का नाश्ता करें और मोटापे से बचें

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 16, 2014 6:28 PM IST

यदि आप मोटापे से बचना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह का नाश्ता जरूर करें। एक अध्ययन में यह पता चला है कि सुबह का नाश्ता छोड़ने से दिन में भूख ज्यादा लगती है और यह वजन बढ़ने एक महत्वपूर्ण कारण बन सकता है। अध्ययन के अनुसार, सुबह के नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो के सेवन से नौजवान लोगों के मस्तिष्क रसायन का स्तर बढ़ता है, जिसका संबंध इनाम पाने जैसे भावना से है। इससे पूरे दिन भूख लगने और जरूरत से ज्यादा खाने की संभावनाएं कम होती हैं।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिस्सुरी में पोषण एवं व्यायाम फिजियोलॉजी की सहायक प्रोफेसर हीथर लेडी ने कहा, 'अध्ययन में पता चला है कि सुबह का नाश्ता करने से लोगों को दिन में मीठा खाने की तलब आश्चर्यजनक रूप से कम होती है।' लेडी ने कहा, 'सुबह प्रोटीन युक्त नाश्ता करने से वैसे भी वसा वाला खाना खाने की इच्छा कम होती है, जबकि दूसरी तरफ सुबह का नाश्ता छोड़ने से पूरे दिन गरिष्ठ और वसायुक्त भोजन की तलब होती है।' पढ़े: नाश्ता खाकर करें अच्छी दिन की शुरूआत

यह अध्ययन जर्नल न्यूट्रीशियन में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source