गायिका सुसान बॉयल ने संगीत कार्यक्रम किया रद्द

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 14, 2014 11:45 AM IST

गायिका सुसान बॉयल को गले में संक्रमण की वजह से अपना अमेरिका दौरा रद्द करना पड़ा। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट' (2009) की उपविजेता सुसान (53) ने वैश्विक टूर की पहली रात ही कैलिफरेनिया के सैन डिएगो स्थित बाल्बोआ थिएटर में शो से संबंधित सारा काम पूरा लिया था, लेकिन उसके बाद गले में दिक्कत होने पर उन्हें विशेषज्ञ के पास जाना पड़ा।

उन्होंने मंच पर 30 मिनट से भी कम प्रस्तुति दी थी और प्रशंसकों को बताया, 'मैं टूर के पहले दिन सोकर उठी और मेरे गले में खरास है।' उन्हें अपने गले को आराम देने के लिए 36 घंटों तक बात न करने के लिए कहा गया था और इसलिए वह गुरुवार रात सांता बारबरा का अपना अगला संगीत कार्यक्रम रद्द करने के लिए मजबूर हो गईं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source