कंजेक्टिवाइटिस ने किया प्रियंका को दिवाली के मजे से दूर

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 22, 2014 5:35 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आंख में संक्रमण की वजह से दिवाली की अपनी सारी योजनाएं दरकिनार कर दी हैं। इस वजह से वह बहुत परेशान हैं। प्रियंका पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की वजह से व्यस्त रहीं और अब आंख में संक्रमण की वजह से कुछ नहीं कर पा रही हैं।

उन्होंने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, 'क्या आफत है! शूटिंग रद्द हो गई। दिवाली की योजनाएं रद्द हो गईं। इसकी बजाय आंख की तकलीफ लेकर बिस्तर में बैठी हूं।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source