... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
दुबई ने सरकारी सेवाओं से जनता की संतुष्टि और खुशी को दैनिक स्तर पर मापने के लिए एक नई व्यवस्था बनाई है। इस व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग होगा, जो एक केंद्रीय नेटवर्क से जुड़े रहेंगे। इस प्रणाली को हैप्पिनेस मीटर कहा गया है। इस मीटर के जरिए सरकार अधिकारी जान पाएंगे कि किसी सेवा से जनता को संतुष्टि मिल रही है और किससे नहीं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने शनिवार को प्रणाली को लांच करते हुए कहा, 'लोगों के संतोष और खुशी को मापने के लिए तिमाही या सालाना रिपोर्ट तैयार करना हमारी महत्वाकांक्षा नहीं है, क्योंकि आज दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। इसलिए सरकारी सेवाओं को रोज मापा जाना चाहिए।'
यह स्मार्ट सरकार और स्मार्ट शहर बनाने के लिए उठाए गए कई कदमों का हिस्सा है, जिसके तहत प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सरकारी सेवाओं की प्रभावोत्पादकता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, 'यह दुबई आने वालों को भी दुबई यात्रा के अपने अनुभवों का मूल्यांकन करने में मदद करेगा।' लोगों की सरकारी सेवाओं से संतोष और खुशी को रोजाना स्तर पर मापने वाला दुनिया का पहला शहर है। हैप्पिनेस मीटर के पहले चरण में इसे धीरे-धीरे सभी सरकारी विभागों में अगले साल तक लगाया जाएगा। दूसरे चरण में यह मीटर चुनी हुई निजी कंपनियों में भी लगाई जाएगी।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।