... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:44 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) और भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) के ढांचे में 'आमूल-चूल बदलाव' का वादा किया। एक संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के 100 दिनों के कामकाज का लेखा-जोखा पेश करते हुए हर्षवर्धन ने कहा, 'हम पारदर्शिता को उच्चतम स्तर पर ले जाना चाहते हैं। एमसीआई और डीसीआई के बारे में यह धारणा है कि उनमें ज्यादा पारदर्शिता नहीं है।'स्वास्थ्यमंत्री ने कहा, 'इसलिए हम उसके ढांचे पर अध्ययन और विचार-विमर्श कर रहे हैं। उसके ढांचे में आमूल-चूल बदलाव और पारदर्शिता आएगी।'
उन्होंने कहा, 'हम निष्पक्ष रूप से उन मुद्दों का अध्ययन कर रहे हैं और इसे निपटाने का प्रयास करेंगे। सभी चिकित्सा संगठनों से कह दिया गया है कि वे अपने भ्रष्ट अधिकारियों पर सक्रियता से कार्रवाई करें।'अनुशासन लागू करना और अनैतिक आचरणों को सामने लाना मेडिकल और डेंटल परिषद की जिम्मेदारी है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंत्रालय का प्रभार लेने के बाद मैंने पारदर्शिता और भ्रष्टाचार को दूर करने का वादा किया था। उन्होंने कहा, 'पारदर्शिता में सुधार लाने के लिए अनगिनत कदम उठाए गए हैं। इन्हीं कदमों के तहत खाद्य उत्पाद अनुमोदन प्रणाली को ऑनलाइन किया गया है, जो 9 सितंबर से चालू हो गया।'
केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने लंबित आवेदनों को वेबसाइट पर लोड करने का काम शुरू कर दिया है।हर्षवर्धन ने कहा कि 30 वर्षो से अधिक समय से लंबित चिकित्सकीय दावों से संबंधित सूचनाओं को केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा (सीजीएचएस) वेबसाइट पर अपलोड करने का काम शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि देश भर के सरकारी संस्थानों में दवा खरीद को पूरी तरह ऑनलाइन करने के कदम उठाए गए हैं। मंत्री ने कहा, 'मैं स्वास्थ्य सुविधाओं के कई गुना बढ़ने की उम्मीद करता हूं। भ्रष्ट स्वास्थ्यकर्मियों की तुलना में परिश्रमियों को पुरस्कृत करने से उनकी क्षमता दोगुनी होगी।' पढ़े: हर्षवर्धन के अनुसार सरकार चिकित्सा कार्यक्रम का काम जनता को साथ लेकर करेगी
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।