डॉ. हर्षवर्धन ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील की

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:50 AM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को लोगों से बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनुशासित जीवनशैली अपनाने और धूम्रपान छोड़ने की अपील की। हर्षवर्धन ने कहा कि 'वॉक अवे फ्राम हार्ट अटैक' विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हो रहा है जो सोमवार 29 सितंबर को मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि ध्यान या दार्शनिकों के साथ सामूहिक सत्र जैसे आध्यात्मिक कार्यो से भी दिल की बीमारी की दशाओं से बचने में मदद मिलती है। हर्षवर्धन ने इस संदर्भ में कहा कि कार्डियो वस्कुलर दशाओं के लिए निवारक मेडिसिन के रूप में योग की उपयोगिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शांत दिमाग हृदय रोगों से बचने के लिए किले के समान है। 

मंत्री ने प्रमुख संचारी और असंचारी रोगों के बारे में अनेक सरकारी अभियानों की घोषणा की। इनमें एनजीओ, धार्मिक संगठन, शिक्षा संस्थाएं, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल प्रॉफेशनल, क्लब और संबंधित सोशल फोरम शामिल हैं जो स्वास्थ्य के बारे में सामाजिक आंदोलन विकसित करेंगे। हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने मधुमेह, एनीमिया, उच्च रक्तचाप, अंधता, बहरापन, कुपोषण, मोटापा, मानसिक दशाओं एवं जच्चा-बच्चा मृत्यु के लिए भी विशेष दिवस की पहचान करने की भी योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्य करने के लिए सामाजिक एकजुटता अनिवार्य है। यह उपचार से बेहतर बचाव है, के सिद्धांत पर आधारित है। 

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार तंबाकू उत्पादों पर कर लगाने के जरिए धूम्रपान के विरोध में अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है। अगला लक्ष्य स्कूलों और कार्यालयों की कैंटीन में फास्ट फूड है जो नागरिकों के लिए वसा युक्त खाने एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ते।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source