डॉ. हर्षवर्धन ने भारत स्वच्छ अभियान में खुद भी कूड़ा उठाया

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 6:58 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक तुर्कमान गेट एरिया में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। कुछ स्थानों पर उन्होंने कूड़े के ढेर पर बात की और खुद ही अपने हाथों से कूड़ा उठाने लगे। उनके साथ नगर पालिका अधिकारी, समुदाय के नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी थे। इस अभियान से व्यापारियों और क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने की प्रेरणा मिली। 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'मैंने सोचा कि बकरीद का मुबारक दिन स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के इर्दगिर्द सामाजिक आंदोलन शुरू करना सबसे सही दिन है। इस दिन से जुड़े समतावादी सिद्धांतों पर अमल करते हुए लोगों को सामाजिक स्थिति को अलग करते हुए झाड़ू उठाने और प्रधानमंत्री के विजन स्वच्छ भारत को कार्यान्वित करने में जुट जाना चाहिए।'हर्षवर्धन पुरानी दिल्ली की गलियों से गुजरे तो उनके पीछे भारी भीड़ हो ली। तुर्कमान गेट से आरंभ करते हुए वे हाजी मंजिल, फाटक तेलियां, शंकर गली, चौरासी घंटा, सीताराम बाजार, कूचा मैदास, लाल दरवाजा, गली शीश महल और हौज काजी तक गए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त पी. के. गुप्ता और उनके अभियंताओं को निर्देश किया कि इस क्षेत्र में पांच शौचालयों की तुरंत मरम्मत की जाए और उन्हें नया लुक दिया जाए। उन्होंने नए शौचालय बनाने के भी निर्देश दिए क्योंकि वर्तमान शौचालयों की संख्या पर्याप्त नहीं हैं। 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'मुझे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के लिए पुरानी दिल्ली में जनता का अच्छा उत्साह देखने को मिला। यहां के लोगों ने सड़न और उदासीनता के बीच रहने का प्रयास किया है। पिछले दो दिनों से मैंने पुरानी दिल्ली के अनेक भागों का दौरा किया और लोगों को आगे आने एवं अपने पड़ोस के क्षेत्र को साफ रखने में नगरपालिका की मदद करने के लिए प्रेरित किया। इस विचार के प्रति उनका उत्साह देखने लायक था।'भाजपा नेता हर्षवर्धन के साथ मोहम्मद सौलिन, मोहम्मद सबरीन, अहसान कुरैशी, मोहम्मद अलीमुद्दीन और मोहम्मद करीमुद्दीन जैसे समुदाय के नेता आए। भाजपा के जिला अध्यक्ष सतपाल भाटिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता भी स्वास्थ्य मंत्री के साथ थे। डॉ. हर्षवर्धन ने पुरानी दिल्ली वासियों की तारीफ करते हुए कहा, 'दो दिन पहले फतेहपुरी के व्यापारियों ने पुरानी दिल्ली के बाजारों की सफाई के लिए अपने आप पहल की। आचार संहिता लागू करके ऐसा किया गया जिसमें गलियों की सफाई करने में नाकाम लोगों पर अनुशासनिक कार्रवाई करना शामिल है। उन्होंने नगर पालिका का इंतजार नहीं किया। यह बाकी देश के लिए भी आदर्श बन सकता है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source