... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:31 AM IST
पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) का कहना है कि धूम्रपान की तरह मांस खाना लोगों में हृदय संबंधी बीमारियों तथा कैंसरके खतरे को बढ़ाता है। लोगों में जागरूकता फैलाने के तहत संगठन ने यहां एक सूचना पट्ट लगाया, जिसमें एक बच्चा सिगार पीते हुए दिखाया गया है। इसके नीचे लिखा है, 'आप अपने बच्चे को कभी सिगरेट पीता नहीं देखना चाहेंगे' और धूम्रपान की ही तरह मांस खाना भी हृदय संबंधी बीमारियों व कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। शाकाहारी होइए।
पेटा ने एक बयान में कहा, 'हैदराबाद में जीवनशैली के कारण होने वाले कैंसर रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए यह शहर पेटा के नए जीवन रक्षक अभियान के लिए अनुकूल है। चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर यह लोगों से मांस तथा डेयरी उत्पादों को छोड़ने का आग्रह करता है। पेटा इंडिया की पोषणविद् भुवनेश्वरी गुप्ता ने कहा, 'हम सब यह जानते हैं कि अपने बच्चों के लिए एक बेहतर उदाहरण स्थापित करना कितना महत्वपूर्ण है। अच्छी आदतें चुनना जैसे शाकाहारी बनना उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर मार्गदर्शन करेगा।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।