दिलीप कुमार की हालत पहले से है स्थिर

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : December 8, 2014 11:59 AM IST

अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का निमोनिया का इलाज चल रहा है। उन्हें शनिवार रात लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया था। उनकी पारिवारिक मित्र उदय तारा नायर का कहना है कि वह आईसीयू में नहीं हैं। उन पर इलाज का असर दिख रहा है। उदय तारा नायर ने आईएएनएस को बताया, 'वह अब ठीक हैं और एंटीबायोटिक दवाओं पर हैं। उनका निमोनिया का इलाज चल रहा है। उन पर इलाज का सकारात्मक असर दिख रहा है। वह आईसीयू में नहीं, बल्कि सामान्य वार्ड में हैं। उन्होंने नाश्ता भी किया था और अब स्वस्थ हो रहे हैं।'

नायर ने 91 वर्षीय दिलीप कुमार की आत्मकथा 'द सबस्टेंस एंड द शैडो' भी लिखी है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: india.com


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source