... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 9, 2014 11:28 AM IST
वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
दिलीप कुमार के परिवार के करीबी एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, ' उनकी सेहत में अब सुधार है और दवाओं का उनपर असर हो रहा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो उन्हें जल्द छुट्टी मिल जाएगी.. संभवत: अगले तीन-चार दिनों में।'
दिलीप कुमार (91) को छह दिसंबर की रात यहां लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधन केंद्र में भर्ती कराया गया था। उन्हें नीमोनिया की शिकायत है। पढ़े- दिलीप कुमार की हालत पहले से है स्थिर
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: india.com
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।