जन्मदिन के अवसर पर दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 11, 2014 3:36 PM IST

बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को गुरुवार को उनके 92वें जन्मदिन पर यहां लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल में उनका निमोनिया का उपचार चल रहा था। दिलीप कुमार की पारिवारिक मित्र उदय तारा नायर ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें गुरुवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

दिलीप की आत्मकथा 'द सब्स्टेंस एंड द शैडो' लिखने वाली नायर ने कहा, 'उन्हें आज अपराह्न् करीब 1.30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई और हम उन्हें उनके घर ले जा रहे हैं। वह बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं।' जन्मदिन का जश्न गुरुवार शाम उनके घर पर सादगी के साथ मनाया जाएगा।

दिलीप कुमार को जन्मदिन पर 'सुर सम्राज्ञी' लता मंगेशकर, सुभाष घई, अनुपम खेर जैसी हस्तियों ने बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की। पढ़े- अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: bollywoodlife.com


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source