ओडिशा में डेंगू प्रकोप से 4,379 आक्रांत

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 22, 2014 3:27 PM IST

ओडिशा में इस साल डेंगू प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 4,379 हो गई है। पिछले दो दिनों में 200 से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, 'करीब 200 लोग पिछले दो दिनों में डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं।' उन्होंने बताया कि जगतसिंहपुर और बालासोर जिलों में सर्वाधिक 50 मामले सामने आए हैं, जबकि जाजपुर जिले में 40 मामले सामने आए हैं। डेंगू से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 6,348 लोग डेंगू से संक्रमित हुए थे। उनमें से पांच लोगों की मौत हो गई थी। पढ़े: ओडिशा में डेंगू आक्रांतों की संख्या बढ़ी

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source