... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 1:58 PM IST
हज के दौरान कुल 133 विदेशी अरब हजयात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 213 अन्य हजयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रपट से शनिवार को यह जानकारी मिली। सऊदी अरब के तवाफा हजयात्री संगठन द्वारा जारी रपट के मुताबिक, मिस्र के सर्वाधिक हजयात्रियों की मौत हुई है। इनकी संख्या 14 है, जबकि 81 हजयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अरब न्यूज ने रपट के हवाले से कहा है कि मिस्र के अलावा इराक, अल्जीरिया, सूडान, मोरक्को, सोमालिया, यमन, जॉर्डन और मॉरितानिया के हजयात्रियों की भी मौत हुई है।सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 56 फीसदी मौतें दिल और फेफड़े की बीमारियों की वजह से हुई हैं। संगठन के अध्यक्ष फैसल नौह ने कहा कि कुछ हजयात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ ऐसे थे, जो चलने-फिरने में अक्षम थे, ऐसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से हज कराया गया है। उल्लेखनीय है कि अरब देशों से 2.65 लाख से ज्यादा हजयात्री इस वर्ष हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं। हजयात्रियों की सर्वाधिक संख्या मिस्र से, जबकि इसके बाद अल्जीरिया, मोरक्को तथा इराक से है।बीते चार दिनों में मक्का तथा मदीना में 70,721 हजयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाओं की सहायता लेनी पड़ी है। पढ़े: सऊदी अरब में 33 भारतीय हज यात्रियों की मौत
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।