डेंगू का प्रकोप बिहार में बढ़ा

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 12:44 PM IST

बिहार में रविवार तक डेंगू के कम से कम 50 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी, शंभूशरण सिंह ने कहा, 'लगभग 20 नए मामले पिछले तीन दिनों में पटना में सामने आए हैं और इसके साथ ही इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 50 हो गई है।' सिंह ने कहा कि नए मामले यहां नए इलाकों में सामने आए हैं। उन्होंने कहा, 'हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पटना में डेंगू अन्य इलाकों में फैल रहा है।' शंभूशरण ने कहा कि अधिकारियों को मच्छरों के अंडे मारने और इलाकों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए उपाय करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) ने डेंगू मरीजों के लिए एक अलग वार्ड स्थापित किया है और राज्य सरकार ने इस बीमारी के बारे में एक अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि डेंगू से पटना में पिछले सप्ताह अभय कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पीड़ित ट्रांसपोर्ट नगर का निवासी था। पीएमसीएच के अधिकारी सुधांशु कुमार ने कहा कि 30 बिस्तरों वाला एक विशेष डेंगू वार्ड स्थापित किया गया है और 10 बिस्तर आकस्मिक मामलों के लिए आरक्षित किया गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डेंगू के मामले सहरसा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, औरंगाबाद, जहनाबाद, समस्तीपुर, सारण, नवादा, बेगूसराय और भोजपुर जिलों में सामने आए हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source