कोको बढ़ती उम्र में यादाश्त की शक्ति को बढ़ाता है

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 28, 2014 2:25 PM IST

बढ़ती उम्र के साथ स्मृति क्षीण होते जाना आज कल सामान्य बात हो गई है। लेकिन एक शोध के अनुसार, अपने आहार में थोड़ा सा बदलाव करते हुए इसमें कोको फ्लेवानल्स शामिल करके बढ़ती उम्र में स्मृति हास को कम किया जा सकता है। फ्लेवानल्स प्राकृतिक रूप से बनने वाले एंटीऑक्सीडेंट हैं जो चाय की पत्तियों और निश्चित फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। मनुष्यों में बढ़ती उम्र के साथ स्मृति का ह्रास दिमाग के विशेष क्षेत्र 'दांतदार गाइरस' में बदलाव के कारण होता है। यह शोध पहला सबूत उपलब्ध कराता है कि आहार में बदलाव करके इस तरह के स्मृति हास में सुधार किया जा सकता है।

अमेरिका स्थित कोलंबिया युनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (सीयूएमसी) में सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य लेखक एडम ब्रिकमैन ने बताया, 'हमने अपने शोध में शामिल व्यक्तियों के मस्तिष्कों को प्रतिबिंबित किया तो पाया कि कोको के उच्च फ्लेवनल युक्त पेय पीने वाले लोगों के दांतदार गाइरस की गतिविधि में उल्लेखनीय सुधार हुए।' उच्च-फ्लेवनल समूह ने स्मृति परीक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया। सीयूएमसी से अध्ययन के वरिष्ठ लेखक स्कॉट ए.स्माल ने बताया, 'अगर अध्ययन की शुरुआत में प्रतिभागी की स्मृति 60 साल की उम्र जैसी थी, तो तीन महीने बाद उसकी औसत स्मृति 30 या 40 की उम्र जैसी हो गई।' शोधकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन में प्रयोग किए गए उत्पाद चॉकलेट जैसे नहीं थे। उन्होंने इस तरह का प्रभाव हासिल करने के लिए चॉकलेट के अधिक सेवन के खिलाफ आगाह भी किया। पढ़े:  5 प्राकृतिक पदार्थों के द्वारा अपने यादाश्त के शक्ति को बढ़ायें

यह शोध जर्नल 'नेचर न्यूरोसाइंस' में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source